दीपावली 2023 : किस दिन मनाई जायेगी दीपावली, जानें तिथि, महत्व और मुहुर्त

दीपावली 2023

इस बार दीपावली 2023 अर्थात लक्ष्मी पूजन रविवार 12 नवम्बर 2023 को है |

दिवाली का महत्व -:

दीपावली का पर्व कार्तिक अमावस्या के दिन, हर वर्ष, मनाया जाता है। और इसके पीछे बहुत से कारण माने जाते हैं जैसे कि राम भक्तों का मानना है कि आज के दिन अयोध्या के राजा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी लंका के अत्याचारी राजा रावण का वध करके अयोध्या लौटे थे। उनके लौटने कि खुशी मे ही राम भक्त यह पर्व मनाते है। वहीं भगवान श्री कृष्ण के भक्तों का यह मानना है कि एक दिन पूर्व भगवान श्री कृष्ण ने अत्याचारी राजा नरकासुर को मारा था इसके बध से जनता को बडी राहत मिली और प्रसन्नता से भरे लोगों ने घी के दीए जलाए। एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार विंष्णु ने नरसिंह रुप धारण कर हिरण्यकश्यप का वध किया था तथा इसी दिन समुद्रमंथन के पश्चात लक्ष्मी व धन्वंतरि प्रकट हुए। जैन मतावलंबियों के अनुसार चौबीसवें तीर्थंकर महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस भी दीपावली को ही है। सिक्खों के लिए भी दीवाली महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन ही अमृतसर में 1577 में स्वर्ण मन्दिर का शिलान्यास हुआ था। और इसके अलावा 1619 में दीवाली के दिन सिक्खों के छठे गुरु हरगोबिन्द सिंह जी को जेल से रिहा किया गया था। इसी प्रकार बहुत से मत और कथायें दीपावली पर्व से जुडी हुई है।

                   अब यदि आध्यात्मिक दृष्टिकोण से विचार करे तो वैसे भी दीपावली बंधन मुक्ति का दिन है। व्यक्ति के अंदर अज्ञानररूपी अंधकार को दूर करने के लिये दीपक को आत्म ज्योति का प्रतीक मानकर भी जलाया जाता है। ऐसा भी कह सकते है कि दीप जलाने का तात्पर्य है – अपने मन और मस्तिष्क मे ज्ञान के प्रकाश को भर देना। जिससे हृदय और मन जगमगा उठे और आत्मा शुध्द हो जाय। लक्ष्मी पूजन का संबंध सुख, संपत्ति, समृद्धि, वैभव आदि से भी है लक्ष्मी पूजन और व्यापार का सीधा संबंध है। व्यापारी लोगों को हर वर्ष दीवाली की प्रतीक्षा रहती है। उनका मानना है कि यदि दीवाली अच्छी हो जाए, तो वह पूरे साल के लिए शुभ संकेत भी बन जाती है। दीवाली से नये वर्ष की शुरुआत भी होती है और दीवाली, हर आदमी में, हर तरह से, नये उत्साह का संचार भी करती है।

क्या आप जानना चाहते हैं कि आने वाले वर्ष में आपका भविष्य क्या होगा? अभी ज्योतिषी से बात करें!

दीवाली की तैयारी:

दीपावाली 2023 से दो-चार दिन पहले घर की साज-सजावट करके सर्व प्रथम पूजन सामग्री की व्यव्स्था कर लेनी चाहिये । उसके बाद दीवाली मुहूर्त के हिसाब से लक्ष्मी-गणेश जी की नई मूर्ति लाकर विधिवत पूजन करना और कराना चाहिये। इसके अलावा कुबेर महाराज जी, सरस्वती एवं काली माता की भी पूजा करनी चाहिये। पूजनोपरान्त पुष्पान्जलि और क्षमा याचना की जानी चाहिये।

क्या आप जानना चाहते हैं कि आपकी जन्म कुंडली के अनुसार पूजा करने के लिए दिवाली मुहूर्त या सबसे शुभ समय कब है? अभी ज्योतिषी से पूछें!

दीवाली विशेष:

ज्योतिपर्व दीपों का उत्सव दीपावली 2023 सभी के लिए सुख, समृद्धि, शांतिदायक और मंगलमय हो। दीपावली पूजन पर ध्यान रखने वाली बात ये है कि दुकान फ़ैक्ट्री आदि मे ज्योतिषियो से शुभ महूर्त निकलवा कर चर लग्न मे पूजा करनी चाहिए ताकि पैसे का अवागमन वर्ष भर बना रहे। और घर की पूजा स्थिर लग्न मे करानी चाहिये ताकि घर मे स्थिर लक्ष्मी का वास हो। इससे धन मे चार गुना वृध्दि होती है।

दीपावली 2023 मुहूर्त:

दीपावली 2023, लक्ष्मी पूजन रविवार 12 नवम्बर 2023
दिवाली मुहूर्त या लक्ष्मी पूजा मुहूर्त – शाम 05:39 बजे से 07:35 बजे तक
कुल अवधि – 01 घण्टा 56 मिनट

प्रदोष काल – शाम 05:29 बजे से रात्रि 08:08 बजे तक
वृषभ काल – शाम 05:39 बजे से 07:35 तक

अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 12 नवम्बर 2023 को दोपहर 02:44 बजे से
अमावस्या तिथि समाप्त – 13 नवम्बर 2023 को दोपहर 02:56 बजे

इस दीपावली 2023, हमारा ऐप डाउनलोड करें और ढेर सारे लाभ और विशेष ऑफर पाएं!

इस दिवाली, हमारा ऐप डाउनलोड करें और ढेर सारे लाभ और विशेष ऑफर पाएं!

For more, find us on Instagram.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CommentLuv badge