वक्री गुरु व शुक्र का गोचर क्या प्रभाव डालेगा आपकी राशि पर जानें

गुरु वक्री व शुक्र का गोचर क्या प्रभाव डालेगा आपकी राशि पर जाने

गुरु वक्री व शुक्र का गोचर का समय

२० जून - श्री गंगा दशहरा, बुध उदय, गुरु वक्री
२२ - बुध मार्गी, शुक्र कर्क में

20 जून को गंगा दशहरा पर्व है और इसी दिन एक तरफ़ जहां बुध उदय होंगे वहीं दूसरी ओर गुरु वक्री भी होंगे। इसके अलावा 22 तारीख को बुध मार्गी होंगे और शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। आइये जानते हैं ग्रह मण्डल में घट रही इस घटना का राशियों पर क्या प्रभाव पडेगा –

गुरु वक्री व शुक्र का गोचर का प्रभाव

मेष राशि

मेष गोचर ग्रहों के इस गोचर से नौकरी व्यवसाय में अभूतपूर्व परिणामों की प्राप्ति और मन में नई योजनाओं का उदय होगा। जीवन स्तर में सुधार करने के लिये आपको बहुत से मौके जल्दी ही मिलने वाले हैं। राजनैतिक महत्वाकांक्षा के साथ सामाजिक कार्यों में रुचि बढेगी और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।

परिजन और प्रियजनों के साथ निजी और व्यावसायिक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में नया मोड आने की भी प्रवल सम्भावनायें दिखती है।

वृषभ राशि

वृष​ गोचर प्रिय वृष राशि के जातको ग्रहों के इस गोचर से नौकरी के नये प्रस्ताव मिलेंगे परन्तु उन्हें स्वीकारने में जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिये। निवेश करने के लिये ये बेहतरीन समय सावित हो सकता है अनुभवी क्षेत्र का भरपूर फ़ायदा उठायें। सहयोगियों की मदद से विकास की योजनाओं को नया रूप दिया जा सकता है।

लेन-देन में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आयेगी। प्रियजन की बात को अनदेखा ना करें और बच्चों को वाहन से दूर रखें।

मिथुन राशि

मिथुन गोचर प्रिय मिथुन राशि के जातको ग्रहों के इस गोचर से व्यापार में उन्नति और कार्य क्षेत्र में किये गये कार्यों के अच्छे परिणाम मिलने लगेंगे। सहयोगियों का पूर्ण लाभ प्राप्त होने से इच्छा पूर्ति करने में मदद मिलेगी। पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के साथ धार्मिक स्थलों पर जाने का मौका भी मिल सकता है।

इससे आप सहज ही बहुत अच्छा महसूस करेंगे। आपके पीछे समाज तथा परिवार में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी और आपको सम्मानित भी किया जा सकता है।

कर्क राशि

कर्क गोचर प्रिय कर्क राशि के जातको ग्रहों के इस गोचर से सम्पत्ति में इजाफ़ा होगा। नये क्षेत्र में काम करने के अवसर मिलेंगे वहीं आकस्मिक लाभ के भी योग बनते दिख रहे हैं। रोजगार में परिवर्तन की संभावना है। नौकरी व्यवसाय के सिलसिले में नये लोगों से जान-पहचान बढेगी।

अपनी योग्यता का प्रभाव दिखाने में आप सफ़ल रहेगे और इस दौरान दिये जाने वाले साक्षात्कार आपके पक्ष में रह सकते है। आवास संबंधी समस्या का हल भी जल्दी मिल जान की उम्मीद है। सन्तान पक्ष से नाराजगी सम्भव है।

सिंह राशि

सिंह गोचर प्रिय सिंह राशि के जातको ग्रहों के इस गोचर से समाज में आप प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में जाने जायेंगे। इस दौरान यात्रा और खर्चो का विशेष जोर रह सकता है। व्यापार में आशातीत सफलता मिलेगी। प्रयत्न करने पर रुका पैंसा मिल जायेगा। निश्चित लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य और प्रयत्न करें।

नौकरी में पदोन्नति और मनपसन्द स्थान परिवर्तन सम्भव है परन्तु इसके लिये दौड-भाग करनी पड सकती है। घर या बाहर अप्रिय भाषा का प्रयोग और क्रोध करने से बचें। बच्चों की गतिविधि को पहचानने की कोशिस करें।

कन्या राशि

कन्या गोचर प्रिय कन्या राशि के जातको ग्रहों के इस गोचर से शत्रु पक्ष चाहकर भी हावी नहीं हो पायेगा। यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हों तो मिलकर निर्णय लेने से अच्छे लाभ की उम्मीद की जा सकती है। व्यापारिक योजनाओं को गुप्त रखकर कार्य करने की सलाह है। नौकरी पेशा लोग यदि स्थान परिवर्तन चाहते हों तो प्रयास तेज कर दें सफ़लता मिल जायेगी।

परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। किसी के आग्रह को प्रेम ना समझें और ना ही दिखावा करें।

तुला राशि

तुला गोचर प्रिय तुला राशि के जातको ग्रहों के इस गोचर से सामाजिक सम्मान में इजाफ़ा होगा और न्यायालयी मामलों में सफलता मिलेगी। जहां एक ओर आय के नये स्रोत बनेगे वहीं निवेश के रास्ते खुलेंगॆ। पूर्व में किये गये निवेश लाभ के साथ सामने आयेन्गे। किसी भी सन्दर्भ में अति उत्साह हानिकारक हो सकता है ध्यान दें।

परिवार में किसी सद्स्य को मिली सफ़लता हर्ष का अनुभव करायेगी। यदि आप परिवार के मुख्य सदस्य हैं तो घर की गतिविधियों की जानकारी रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक गोचर प्रिय वृश्चिक राशि के जातको ग्रहों के इस गोचर से व्यापारिक निर्णय फ़ायदेमन्द रहेंगॆ। कार्य का विस्तार अपने तरीके से कर पायेन्गे। उत्तेजना और आवेश काम को बिगाड भी सकता है ध्यान रखें। नौकरी में रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। संतान से सम्बन्धित चिंता हल होगी। अनावश्यक वाद-विवाद में न पड़ें खासकर पडोसियों के झगडों से दूरी बनाकर रखे।

घर की मूलभूत जरूरतों को देखते हुये उनकी पूर्ति करने में दिक्कत नहीं आयेगी। समाज के हित में किये गये कार्य सम्मान दिलायेन्गे।

धनु राशि

धनु गोचर प्रिय धनु राशि के जातको ग्रहों के इस गोचर से परिवार की सुख-शांति में कमी महसूस होगी। समय का सदुपयोग आकांक्षाओं की पूर्ति कराएगा। अन्य ग्रहों का संयोग अभीष्ट कार्य की सिद्धि दिलायेगा। समाजसेवा करने का मौका मिलेगा। आर्थिक लाभ होने से लेन-देन की समस्या हल होगी।

विरोधी परास्त होंगे। अपने कार्यक्षेत्र में सहयोगी कर्मचारियों की मदद करें और जरूरत पडने पर मदद लेने में भी कोई हर्ज नहीं है। नौकरी की तलाश जल्दी ही पूरी होती दिख रही है।

मकर राशि

मकर गोचर प्रिय मकर राशि के जातकों ग्रहों के इस गोचर से समाज में मान-प्रतिष्ठा एवं लोकप्रियता बढेगी। जायदाद संबंधी समस्या का समाधान आसानी से हो सकेगा। परिवार में किसी सदस्य के मांगलिक उत्सव की तैयारी से खुशी का माहौल रहेगा। गुरु वक्री एक ओर जहां व्यक्तिगत समृद्धि होगी वहीं दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होने के भी योग बनते दिख रहे हैं। ।

व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ इस दौरान हो जायेगा। नौकरों पर अतिविश्वास से बचें और व्यसनों की ओर झुकाव ना बढने दें।

कुम्भ राशि

Aquarius moon Signs प्रिय कुम्भ राशि के जातको ग्रहों के इस गोचर से किसी नए मंच पर काम करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक कार्यो में भाग लेने से भी प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में परिणामों में कुछ विलम्ब होगा परन्तु परिणाम चकित कर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नती का योग है।

आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने का रास्ता मिल जायेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति और भाई बान्धवों से विशेष सहयोग की उम्मीद की जा सकती है।

मीन राशि

Pisces Horoscope 2021 प्रिय मीन राशि के जातको ग्रहों के इस गोचर से व्यक्तिगत कामों में उन्नति होगी। कार्य में निरतंरता बनी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में विजय मिलेगी और नौकरी पेशा लोगों की स्थिति-परिस्थिति में बडा बदलाव नहीं आयेगा। फालतू खर्चों पर बढोत्तरी हो सकती है जबकि संतानपक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होने का योग बन रहा है।

दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। कानूनी मामलों में सफलता और भौतिक सुखों की लालसा बढेगी।

👈 जल्द जानकारी के लिए सब्सक्राइब कीजिये हमारे यूट्यूब चैनल को ।।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CommentLuv badge
%d bloggers like this: