क्या होती है शनि की ढैय्या ? जाने उसके प्रभाव और उपाए !

शनि-की-ढैय्या
शनि की ढैय्या

क्या होती है शनि की ढैय्या ?

शनि की साढे साती की तरह ही शनि की ढैय्या का भी राशियों पर प्रभाव पडता है । सबसे पहले जान लेते हैं कि शनि की होती क्या चीज है ? चन्द्र राशि से शनि जब भी चौथी और आठवीं राशि में गोचर करता है तो उस चन्द्र राशि पर शनि की ढैय्या कहलाती है ।

वर्तमान में कर्क राशि से आठवीं राशि अर्थात कुम्भ राशि में शनि गोचर कर रहे हैं तो कर्क राशि शनि की ढैय्या के प्रभाव में हैं । ऐसे ही वृश्चिक राशि से चौथी राशि कुम्भ में शनि के गोचर होने से वृश्चिक राशि शनि के प्रभाव में मानी जायेगी।

शनि का पाया विचार-

जब भी शनि किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो उस समय चन्द्रमा प्रथम; छठे; और एकादश भाव में हो तो शनि का पाया सोने का होता है । जब चन्द्रमा दूसरे; पांचवे और नवें भाव में हो तो शनि का पाया चान्दी का होता है।

चन्द्रमा जब तीसरे; सातवें और दशवें भाव में होता है तो शनि का पाया ताम्बे का और चन्द्रमा जब चौथे; आठवें और बारहवें भाव में हो तो शनि का पाया लोहे का माना जाता है।

क्या आपकी परेशानी का कारण शनि की साढ़े साती तो नहीं! जानिये हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से

शनि का पाया फ़ल -

सोने का पाया- सोने का पाया होने से पारिवारिक चिन्ता; व्यावसायिक परेशनियां; शारीरिक-मानसिक कष्ट; बीमारियां और जीवन को संघर्षपूर्ण बनता है ।

चान्दी का पाया-

पाया चान्दी का होना शुभ माना जाता है। जिसके परिणाम स्वरूप पद-प्रतिष्ठा; मान-सम्मान तो मिलता ही है साथ में शासन-प्रशासन से भी लाभ मिलता है ।

ताम्बे का पाया-

घर परिवार का सुख; समस्त भौतिक संसाधनों की प्राप्ति; नौकरी व्यवसाय में तरक्की और उन्नति के साथ सम्बन्धों का लाभ देता है ताम्बे का पाया ।

लोहे का पाया-

लोहे का पाया बढाता है चिन्ता और परेशानी । आर्थिक नुकशान और शारीरिक कष्ट के साथ चोटादि की सम्भावनाओं को भी जन्म देता है ।

शनि की ढैय्या के प्रभाव को कैसे करें कम ? जानें सरल उपाय :-

  1. नित्य शनि चालीसा का पाठ करें ।
  2. शनि मन्त्र- ॐ शं शनैश्चराय नम: का जाप करें ।
  3. शनिदेव को सरसों का तेल चढायें ।
  4. पीपल के पेड के नीचे शनिवार को तेल का दीपक जलायें ।
  5. शनि यन्त्र की स्थापना करें ।
  6. शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें ।
  7. छाया पात्र का दान करें

आपकी कुंडली में शनि कहां है, जानने के लिए हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से बात करें!,

👈 For quick information about your Weekly Horoscope September, subscribe to our YouTube channel !!

Connect with an Astrologer on Call or Chat for more personalised detailed predictions.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CommentLuv badge