भगवान धन्वंतरि आरती

भगवान-धन्वंतरि-आरती
भगवान-धन्वंतरि-आरती

!! भगवान धन्वंतरि आरती !!

जय धन्वन्तरि देवा, जय धन्वन्तरि जी देवा।
जरा-रोग से पीड़ित जन-जन सुख देवा॥

जय धन्वन्तरि देवा…॥

तुम समुद्र से निकले, अमृत कलश लिए।
देवासुर के संकट आकर दूर किए॥

जय धन्वन्तरि देवा…॥

आयुर्वेद बनाया, जग में फैलाया।
सदा स्वस्थ रहने का, साधन बतलाया॥

जय धन्वन्तरि देवा…॥

भुजा चार अति सुन्दर, शंख सुधा धारी।
आयुर्वेद वनस्पति से शोभा भारी॥

जय धन्वन्तरि देवा…॥

तुम को जो नित ध्यावे, रोग नहीं आवे।
असाध्य रोग भी उसका, निश्चय मिट जावे॥

जय धन्वन्तरि देवा…॥

हाथ जोड़कर प्रभुजी, दास खड़ा तेरा
वैद्य-समाज तुम्हारे चरणों का घेरा॥

जय धन्वन्तरि देवा…॥

हाथ जोड़कर प्रभुजी, दास खड़ा तेरा
वैद्य-समाज तुम्हारे चरणों का घेरा॥

जय धन्वन्तरि देवा…॥

👈 For quick information subscribe to our YouTube channel !!

Connect with an Astrologer on Call or Chat for more personalised detailed predictions.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CommentLuv badge