

अच्छे पार्टनर की तलाश के लिए अक्सर लोग कुंडली की मदद लेते हैं। इससे व्यक्ति का व्यवहार, परिवार, आर्थिक स्थिति और कारोबार की जानकारी एकत्रित मिल जाती है। हांलाकि इन दिनों लोग कंपैटिबीलिटी टेस्ट करने के लिए न्यूमरोलाजी की मदद लेते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि दो व्यक्तियों की राशियों के आधार पर भी उनकी केपैटीबीलिटी को चेक किया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां होता है और हर राशि का स्वामी ग्रह एक दूसरे से अलग होता है, जिससे उनका भविष्य और स्वभाव दोनों का ही पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियां ऐसी भी है, जो एक परफेक्ट कपल कहलाती हैं। इनके गुण एक दूसरे से इस कदर मिलते हैं कि इनका वैवाहिक जीवन सुखमय बन जाता है। जानते हैं वो कौन सी राशि है, जो एक दूसरे के लिए कंपैटिबल साबित होती हैं।
राशि मिलान क्यों ज़रूरी है
अगर राशि मिलान की बात करें तो हर राशि के लोगों की प्रतिभा अलग होती है। दरअसल, राशियां चार भागों में विभाजित होती है, जैसे पृथ्वी, जल, अग्नि और वायु। सभी राशि का भाव, लग्न और गुण अलग होता है। मगर किस व्यक्ति की कुंडली में कौन सा भाव और चंद्र राशि दूसरे व्यक्ति से मेल खाती है। इस बात को देखा जाता है। खासतौर से किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र और मंगल ग्रह की स्थिति से उसके जीवन में विवाह की संभावनाओं का पता लगाया जा सकता है। देखा जाए, तो यह एक मल्अी लेयर विवेचन है, जिसमें 36 गुणों में से 18 गुणों का मिलना अनिवार्य माना जाता है।
इन राशियों के लोगों की जोड़ियां रहती हैं अनुकूल
- मेष और तुला
इन दोनों राशियों के लोग एक दूसरे से अतिरिक्त प्रभावित रहते है। जहां मेष राशि के लोग बेहद प्रभावशाली होते हैं, तो वहीं तुला राशि के जातकों का व्यवहार मधुर और खुश मिज़ाज़ होता है। मेष राशि के लोग जीवन में रोमांच पैदा करते हैं और हर कार्य को पूरी शिद्दत से करने की उनमें एनर्जी मौजूद होती है। वहीं तुला राशि के लोग धैर्यवान और रिश्तों को संभालने वाले होते है। इन दोनों लोगों की जोड़ी एक परफेक्ट कपल कहलाती है। हांलाकि अलग अलग व्यक्तित्व के इन लोगों में बहुत सी चीजें टकराव और अविश्वास का कारण साबित होती है। मगर आपसी बातचीत और दृष्टिकोण के मिलने से चीजों को स्मूद बनाया जा सकता है। यह दोनों लोग एक दूसरे के प्रति वफादार रहते हैं और संवाद में पूर्ण विश्वास रखते हैं।
- वृषभ और कन्या
इन दोनों राशियों के लोग अपनी समझ और मेहनत के बल पर एक साथ आगे बढ़ने लगते है। इन लोगों में कमाल की आपसी अंडरस्टैंडिंग देखने को मिलती है। बातचीत के ज़रिए बड़ी से बड़ी समस्या को सुलझा लेते है क्यों कि यह बेहद ओपर माइंडिड होते है। दोनों में एक दूसरे के प्रति खिंचाव और बेहतरीन कम्यूनिकेशन बना रहता है। इनका व्यवहार बेहद सेंसिबल और प्रैक्टिकल होता है, जिससे दोनों में एक दूसरे के प्रति सम्मान बना रहता है। हर कार्य के लिए एक दूसरे को प्रोत्साहित करते हैं और रिश्ते में बैलेंस बनाकर चलते हैं।
- कर्क और वृश्चिक
इन दोनों राशियों के लोगों में गहरा संबध देखने को मिलता है। अगर इन राशियों के जातक वैवाहिक संबध में बंधते हैं, तो उनका शादीशुदा जीवन बेहद स्थिर और लंबे समय तक चलने वाला होता है। वह शालीनता एक दूसरे की बात को सुनते और समझने का प्रयास करते हैं। हांलाकि कई जगहों पर संघर्ष की स्थिति पैदा होती है, मगर फिर भी आपसी लगाव और समझदारी हर मुश्किल से मुश्किल सिचुएशन को आसान बनाने वाली होती है। इन दोनों के मध्य दोस्ताना व्यवहार देखने को मिलता है, जिससे इनका आगे का जीवन आसान हो जाता हैं। वे मिलकर हर समस्या का समाधान करते है, जिससे भावनात्मक संतोष बना रहता है।
- मिथुन और तुला
अगर बेस्ट कपल की बात करें, तो इन दो उराशियों के जातक एक दूसरे के साथ बेहद खुश और सुखी जीवन व्यतीत करते हैं। दोनों लोगों का ही व्यक्तित्व मज़बूत होता है और इन्हें बुद्धिमान माना जाता है। यह दोनों ही एयर साइन है, जहां तुला का रूलिंग प्लेनिट वीनस है, तो वहीं मिथुन का रूलिंग प्लेनिट बुध होता है। इनकी सोच शक्ति मज़बूत होती है और एक दूसरे से मेल खाने वाली होती है। दोनों राशियों के लोगों में सीखने की अधिक क्षमता होती है और सभी समस्याओं का मिलकर सामना करने वाले कहलाते हैं। इन राशियों के लोगों को एक दूसरे का मेंटल और इमोशनल सपोर्ट प्राप्त होता है।
- सिंह और धनु
मेड फाॅर इच अइर की बात करें, तो यह बात इन देानों राशियों पर एकदम सटीक बैठती है। इनके दांपत्य जीवन में भरपूर खुशियां मौजूद होती है और यह लोग अपने वायदे के बेहद पक्के होते हैं। इन्हंे स्वतंत्र तरीके से खुलकर जीवन बेहद पसंद होता है और यह किसी व्यतीत की मनमानी को लंबे वक्त तक बर्दाश्त नहीं करते हैं। एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना इनकी कंपैटिबीलिटी को बढ़ाती है। काम में बेहद मेहनती और ईमानदान भी होते हैं। इनके लिए जीवनसाथी का साथ और उसकी खुशी सबसे पहले देखी जाती है। इनका वैवाहित जीवन सुखद होता है और मनमुटाव की उम्मीद न के बराबर होती है।
To know more about Zodiac signs compatibility, talk to our astrologers now!
For more, find us on Instagram.