What is Chaldean Numerology? चाल्डियन अंकशास्त्र क्या है?

Chaldean Numerology
Chaldean Numerology

न्यूमरोलॉजी यानि नंबरों का वो आंकड़ा जो न केवल आपके जन्म की तिथि और समय को बताता है बल्कि इससे आपके जीवन में आने वाले बहूत से पहलुओं की जानकारी भी मिल सकती है। दरअसल, आपके जन्म की तारीख जैसे आपका मूलांक और भग्यांक बताते हैं। ठीक उसी तरह से आपके नाम के अक्षरों को जोड़कर भी कुछ नंबर निकाले जा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि हर अंक के समान हर अक्षर की भी अपनी एक अलग ऊर्जा होती है, जिससे व्यक्ति के व्यक्तित्व से लेकर उसके करियर और ताकत व कमज़रियों का पता लगाया जा सकता है। इसे चाल्डियन न्यूमरोलॉजी भी कहते हैं।

चाल्डियन न्यूमरोलॉजी क्या है

चाल्डियन न्यूमरोलॉजी नाम के अक्षरों का वह कुल जोड़ है, जो इन नंबरों को तय करता है, जिससे किसी व्यक्ति के व्यक्तित्वके बारे में जानकारी मिलती है। ऐसी मान्यता है कि जन्म के समय जो भी नाम रखा जाता है, उससे किसी व्यक्ति के जीवन का सफर तय होता है। दरअसल, चाल्डियन न्यूमरोलॉजी में हर अक्षर की अपनी वाइब्रेशन होती है, जो यह तय करती है कि व्यक्ति का जीवन में क्या लक्ष्य है और उसे जीवन में किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। 

अपने नाम को कैसे करें केल्कुलेट

अगर बात अंक ज्योतिष की करें, तो हर नंबर की अपनी कुछ खूबियां और कुछ कमियां होती है। उसी प्रकार नाम का हर एक अक्षर हमारे जीवन को प्रभावित करता है। इसी के चलते जहां कुछ लोग नाम की संख्या को बढ़ाने और घटाने के लिए अक्षरों में फेरबदल कर लेते है। बहुत सी ऐसी टीवी और फिल्म जगह से जुड़ी हस्तियां है, जिनके नाम में चाल्डियन न्यूमरोलॉजी की मदद से ऐेसे सामान्य बदलाव देखने को मिलते है। पहले जान लेते हैं कि नाम का आंकलन कैसे किया जा सकता है।

अंग्रेजी अक्षरों का ये संख्या चार्ट आपकी समस्या को हल करने में मदद कर सकता है। इसकी मदद से आप यह जान सकते हैं कि किस नंबर पर कौन सा अक्षर आता है, जिससे आप अपने नाम को कैल्कुलेट कर सकते हैं। 

1

2

3

4

5

6

7

8

A

B

C

D

E

U

O

F

I

K

G

M

H

V

Z

P

J

R

L

T

N

W

  

Q

 

S

 

X

   

Y

       

अपने नाम को कैल्कुलेट करने के लिए चाल्डियन न्यूमरोलॉजी की मदद से सबसे पहले एक कागज़ पर नाम अंग्रेज़ी में लिख लें। उसके बाद हर एक अक्षर के नीचे उसका नंबर लिखते जाएं। अगर आपका नाम है तो उसकी अंक संख्या सामने लिखें।

अब सभी संख्याओं को आपस में जोड़कर उसे एक अंक में बदल दें। इससे मिलने वाला अंक आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बता सकता है। जैसे अगर मेरा नाम JYOTI है तो।

JYOTI

11741

इसकी संख्या को जमा करने पर नंबर 5 आता है। इससे आपके जीवन के बारे में जानकारी एकत्रित की जा सकती है।

जानते हैं अंक ज्योतिष हर संख्या के बारे में क्या बताता है।

1 नंबर

यह राजा का नंबर होता है यानि इसकी मुख्य गुण लीडरशिप होता है।

 

2 नंबर

इस नंबर के लोग बेहद भावनात्मक स्वभाव के होते हैं और दूसरों की मदद करना इन्हें अच्छा लगता है।

 

3 नंबर

यह अंक गुरू का होता है। ऐसे लोग ज्ञानवान होते हैं। मगर खुद ही ठीक मानने वाले होते हैं।

 

4 नंबर

नंबर चार वाले लोग बेहद मेहनती होते हैं और इन्हें अनुशासन में रहना पसंद होता है। 

 

5 नंबर

यात्रा करना इन्हें बेहद पसंद है। संवेदनशील और अपनाने की प्रवृत्ति वाले होते हैं।

 

6 नंबर

इस अंक को परिवार और जिम्मेदारी का प्रतीक कहा जाता है।

7 नंबर

ऐसे लोगों का परमात्मा से गहरा जुड़ाव होता है।

 

8 नंबर

देर से सही मगर इन लोगों को सफलता प्राप्त होती है।

 

9 नंबर

लोगों की मदद करने के अलावा ऐसे लोग दयालु स्वभाव के होते हैं।

For more, find us on Instagram.

Connect with an Astrologer on Call or Chat for more personalised detailed predictions.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CommentLuv badge