Morning Rituals: सुबह उठते ही इन चीजों को देखें

Morning rituals image showing a person joining hands in prayer near a window at sunrise, symbolizing positive energy and auspicious things to see after waking up.
Morning rituals image showing a person joining hands in prayer near a window at sunrise, symbolizing positive energy and auspicious things to see after waking up.

सुबह उठते ही मन में एक नई उमंग और कुछ कर गुज़रने की इच्छा शक्ति बढ़ने लगती है। दिमाग में बहुत सारी योजनाएं बननी शुरू हो जाती है और सभी कार्यों को खत्म करने की एक लिस्ट तैयार हो जाती है। ऐसे में अगर सुबह किसी नकारात्मक गतिविधि से होकर गुज़रते हैं, तो दिनभर वहीं बातें दिमग में गोल गोल चक्कर काटने लगती है, जिसका असर दिनभर के कार्यो पर भी दिखता है। अग या तो कार्य पूरे नहीं होते हैं या फिर कोई नुकसान झेलना पउ़ सकता है। ऐसे में आपके दिमग में यह विचार ज़रूर पनप रहे होंगे कि सुबह उठकर ऐसा क्या किया जाए, जिससे दिनभर मन संतुष्ट और शांत रहे। साथ ही कार्य में भी उन्नित मिल सके।

अगर ज्योतिष शास्त्र की बात करें, तो उसके अनुसार सुबह उठकर सबसे पहले देखा गया दृश्य हमारे दिनभर की गतिविधि को तय करता है। इससे शरीर को सहारात्मक ऊर्जा भी मिलने लगती है। शास्त्रों की मानें, तो दिन की शरूआत के साथ भगवान के दर्शनों को सबसे शुभ माना जाता है और मंत्रों के जाप से मन में उठने वाले विचारों को भी नियंत्रित किया जा सकता है। आइए जएन लेते हैं कि सुबह उठकर वो ऐसी कौन सी चीजें है, जिन्हें अगर देख लिया जाए, तो पूरा दिन आप खुश और प्रसन्न रह सकते हैं। इससे कारोबार में भी फायदा होगा और रिश्तों में भी मज़बूती बनी रहेगी।

सुबह उठते ही सबसे पहले इन कार्यों को करने से होती है सौभाग्य की प्राप्ति

सूर्योदय से पहले उठें और सूर्य को जल अर्पित करें

शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त में उठना शुभ माना जाता है, जो सूर्योदय से 1 5 घंटे पहले होता है। इससे शरीर दिनभर एक्टिव रहता है। सूर्योदय के समय समर्य को जल अर्पित करें। इससे कुंडली के दोषों से मुक्ति मिलती है और माता पिता से तालमेल उचित बना रहता है व उनका आर्शीवाद प्राप्त होता है, जिससे सभी उधूरे कार्य पूरे होने लगते हैं। सूर्य देव नमस्कार करने से जीवन में सकारात्मकता बढ़ने लगती है।

हथेलियों को मिलाकर उन्हें देखें

ऐसी मान्यता है कि सुबह उठकर हथेलियों को मिलाकर उन्हें सबसे पहले देखने से जीवन में बढ़ने वाले दुखों और तकलीफों से राहत मिल जाती है। शास्त्रों के अनुसार हथेलियों में मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान विष्णु का वास होता है। इससे जीवन में शुभता आती है, जो जीवन में सुख और समृद्धि को बढ़ाती है।

प्रकृति के दर्शन करें

अगर आपके कमरे की खिड़की से हरियाली या पेड़ पौधे नज़र आते हैं, तो इससे जीवन में शुभता बढ़ने लगती है। सुबह उठकर कुछ देर पार्क में योग करें या सैर करने के लिए जाएं। इसके अलावा घास पर नंगे पाव चलने से भी बुध ग्रह की मजबूती बढ़ने लगती है। बुध ग्रह बुद्धि का कारक होता है। इससे काम काज में फायदा मिलता है।

खुद को आईने में देंखे

ज्योतिष के अनुसार अपने चेहरे को सुहब उठकर शीशे में देखने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और कार्यक्षेत्र में उन्नित का मार्ग खुलने लगता है। अगर आप भी अपना मुस्कुराता हुआ चेहरा आईने में देखते हैं, तो इससे जीवन में खुशियां दस्तक देती हैं। साथ ही तनाव और चिताएं भी देर होने लगती हैं।

बहता झरना या पानी

अधिकतर लोगों के घर बहते झरने की तस्वीर या फिर कोई शोपीस होता है। अगर आपके घर में बहते हुए झरने की तस्वीर है या फिर कलश में पानी भरा हुआ है, तो सुबह उठकर उसे देखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे मानसिक शांति बढ़ने लगती है और कार्यो में संतुलन व स्पष्टता आने लगती है। इसके अलावा सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीना भी बेहद फलदायी माना जाता है।

For more, find us on Instagram.

Connect with an Astrologer on Call or Chat for more personalised detailed predictions.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CommentLuv badge