Blood Moon 2026: 18 साल बाद लगने जा रहा है ऐसा चंद्र ग्रहण

Blood Moon 2026 total lunar eclipse showing a deep red moon in the night
Blood Moon 2026 total lunar eclipse showing a deep red moon in the night

होली की रात होलिका दहन के अलावा अगर कुछ खास है, तो वो है रेड ब्लड मून। हम बात कर रहे हैं चंद्र ग्रहण की जो 3 मार्च को भारत में नज़र आएगा। इससे आसमान में अंधेरा छा जाएगा और चांद एकदम लाल दिखेगा। होलाष्टक के संपन्न होने के बाद और होलिका दहन की शुरूआत के समय चंद्रग्रहण का सूतक लगेगा। उसके बाद दोपहर के समय लगने वाला ये ग्रहण भारत में भी देखा जा सकता है। खास बात ये है कि  इस दौरान किसी भी प्रकार से होलिका दहन की तैयारियां न करें। सभी कार्य ग्रहण खत्म होने के बाद ही करें। फिर चाहे सामग्री एकत्रित करना हो या पूजा पाठ। ज्योतिषियों के अनुसार चंद्र ग्रहण होने के चलते होलिका दहन 2 मार्य को होना चाहिए और रंगों वाली होली 4 मार्च को ही मनाई जाएगी।

पहले जान लें चंद्रग्रहण का समय क्या होगा

चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 03 बजकर 20 मिनट से शाम 06 बजकर 45 तक चलेगा।

इसका सूतक 9 घंटे पहले सुबह 06 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो जाएगा।

ध्यान देने योग्य बात ये है कि होलिका दहन शाम 06 बजकर 45 पर ही किया जाना चाहिए।

सूतक काल में मंदिरों के द्वार बंद कर दिए जाते हैं और पूजा पाठ करना वर्जित माना जाता है। इसके अलावा रसोई में कोई भी खाद्य पदार्थ पकाना और खाना उचित नहीं माना जाता है। वहीं गर्भव्ती महिलाओं को इस दौरान नुकीली चीजों को इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। साथ ही किसी मांगलिक कार्य को करने से भी परहेज करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण 2026 का किन राशियों पर होगा असर

साल का पहला चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। इसका प्रभाव सिंह राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है। इससे उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ऐसे लोगों को क्रोध से बचना चाहिए। इसके अलावा अपने खान पान और व्यवहार को लेकर सतर्क रहना चाहिए। बेवजह के विवाद इनकी चिंता का कारण बन सकते हैं और इससे बनते कार्य भी रूक सकते हैं। इसके अलावा पति पत्नी के रिश्तों में भी दरार बढ़ सकती है। साथ ही अंडरस्टैडिंग की कमी बढ़ सकती है। लोगों के मन में बेचैनी बढ़ सकती है।

चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 का किन राशियों पर होगा सकारात्मक व नकारात्मक असर

सिंह राशि

साल का पहला चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। इसका प्रभाव सिंह राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है। इससे उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ऐसे लोगों को क्रोध से बचना चाहिए। इसके अलावा अपने खान पान और व्यवहार को लेकर सतर्क रहना चाहिए। बेवजह के विवाद इनकी चिंता का कारण बन सकते हैं और इससे बनते कार्य भी रूक सकते हैं। इसके अलावा पति पत्नी के रिश्तों में भी दरार बढ़ सकती है। साथ ही अंडरस्टैडिंग की कमी बढ़ सकती है। लोगों के मन में बेचैनी बढ़ सकती है।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण शुभ फल लेकर आएगा। इस राशि के लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। इसके अलावा नौकरी से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकते हैं और आय में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। इसके अलावा आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिवार में खुशहाली बढ़ सकती है।

धनु राशि

ऐसे लोग जिनकी राशि धनु है, उन्हें अपने कार्य में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा विवाह का प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं और रूके हुए कार्य बनेंगें। साथ ही मनी का फ्लो बढ़ सकता है। किए गए निवेश से मुनाफा होने के योग बन रहे हैं।

ग्रहण के दौरान किन चीजों का दान करना है फलकारक

इस दिन दान पुण्य करने से कुंडली में बढ़ने वाले दोषों से मुक्ति मिल जाती है। खासतौर से चंद्रदोष दूर होने लगता है। इस दिन सफेद खाद्य पदार्थों का दान अति शुभ माना जाता है। इसके चलते कोई भी सफेद मिठाई, चीनी, चावल, मखाने और दूध का दान कर सकते है। इसके अलावा किसी ज़रूरतमंद को सफेद कपड़ों का दान करना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा दीप दान का भी विशेष महत्व माना जाता है। इसके अलावा शिव की अराधना करें और बुजुर्गों की सेवा करने से अत्यधिक फल की प्राप्ति होती है।

For more, find us on Instagram.

Connect with an Astrologer on Call or Chat for more personalised detailed predictions.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CommentLuv badge