
सभी शुभ कार्यों की शुरूआत ग्रहों की गति को देखकर और कुंडली में उनकी दशा के अनुसार की जाती है। फिर चाहे विवाह हो, गृह प्रवेश हो या किसी कारोबार की शुरूआत। हांलाकि कुंडली के अनुसार कुछ लोगों के जीवन में ग्रहों की महादशा चल रही होती है, तो अंर्तदशा से ग्रस्त होते है। ऐसे में अगर आप भी अपने व्यापार को उंचाईयों तक पहुंचाना चाहते हैं, तो इसमें अंक ज्योतिष भी आपकी मदद कर सकता है। जन्म की तारीख से लेकर मोबाईल नंबर तक अंक किसी न किसी प्रकार से व्यक्ति के जीवन से जुड़े होते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी डेथ ऑफ बर्थ को जोड़कर देखते हैं, ता जान सकते हैं कि कौन सा व्यवसाय आपके लिए उत्तम हो सकता है। अगर आप समझना चाहते हैं कि किस प्रकार से अंक ज्योतिष बिजनेस से जुड़ा हुआ है, तो अंत तक लेख क साथ बने रहें। सबसे पहले समझते हैं अंक ज्योतिष और व्यापार एक दूसरे से कैसे संबधित हैं।
अंक ज्योतिष और व्यापार में संबंध
हर अंक का एक आकार व बनावट एक दूसरे से अलग होती है, जिससे इनकी वाइब्रेशन जुदा होती हैं। जहां 5 नंबर बैलेंसिंग का अंक है, तो अंक 3 किसी भी वक्त बिजनेस में कोई भी स्टेप ले सकता है और पब्लिक कनेक्शन से जुड़ा हुआ है। वहीं नंबर 1 नई शुरूआत को दर्शाता है। अगर न्यूमरोलॉजी की बात करें, तो कुछ अंक ऐसे है, जो सफलता दिलाने में मददगार साबित होते हैं। इससे न सिर्फ आत्मविश्वास में वृद्धि होती है बल्कि बिजनेस की ग्रोथ भी होती है। इसके लिए कुछ बातों का ख्याल रखें।
व्यवसाय आरंभ करने से पहले रखें इन बातों का ख्याल
किसी कारोबार का नाम रखने से पहले अंक ज्योतिष की मदद लें। अंक गणना के बाद ही नाम रखें।
काम आरंभ करने की तिथि बेहद महत्वपूर्ण होती है। इससे काम में मुनाफा बढ़ने लगता है।
अपने लक्की नंबर के आधार पर ही किसी भी डील के लिए हामी भरें।
नए प्रोजेक्ट को आरंभ करने के लिए भी सही दिन और तिथि का ध्यान रखें।
कारोबार के शुभांरभ से पहले पूजा अर्चना के लिए भी समय का ख्याल रखें।
कोई भी व्यक्ति आसानी से अपने मूलांक की गणना करके अपने लिए बेहतरीन रहने वाले बिजनेस के बारे में जानकारी एकत्रित कर सकता है।
अंक एक
ऐसे लोग जिनका अंक एक है, उन्हें लीडरशिप क्वालिटी होती है। ऐसे लोगों को नौकरी करने की जगह अपना बिजनेस ज्यादा सफल बनाता है। ऐसे लोग अधिकतर टीचर, बैंक कर्मचारी, डॉक्टर और प्रोड्यूसर डायरेक्टर होते हैं।
दो अंक
वह लोग, जिनका अंक दो होता है। ऐसे लोग अच्छे लेखक, कलाकार, सिंगर, चित्रकार और क्रिएटिव माइंड सेट के होते हैं। हर कार्य में ऐसे लोग पूरी मेहनत करते हैं, मगर किसी की छोटी सी बात इनके व्यवसाय को प्रभावित कर सकती है। इनके लिए अपना व्यवसाय करना मुनाफे का सौदा होता है।
तीन अंक
गुरू ग्रह से रूल होने वाले तीन अंक वाले लोगों के अंदर ज्ञान का भंडार होता है। मगर एक कार्य में पूरी निष्ठा से न लगे रहने के कारण इन्हें कठिनाईयों का सामना करना पउ़ता है। ऐसे लोग अधिकतर धर्म और राजनीति से जुड़े हुए होते हैं। इसके अलावा वकील और अध्याप्क भी होते हैं। ऐसे लोग अपने व्यवसाय को करने में बेहदद माहिर होते हैं।
चार अंक
इन लोगों का दिमग बिजनेस के मामले में बहुत तेज़ होता है। ऐसे लोग डेसरी फार्मिंग के बिजनेस में नाम कमाते हैं। इसके अलावा डिज़ाइनिंग, कोयले का व्यवसाय, टेलरिंग और चमड़ा उद्योग में विशेष सफलता मिल सकती है।
अंक पांच .
लेखन के क्षेत्र में ऐसे लोगों का सितारा खूब चमकता है। इन लोगों को कॉन्टेन्ट प्रोड्यूसर, ज्योतिषी और प्रापर्टी से रिलकटिडछ काम करने में फायदा होता है। यह नंबर बैलेंस का नंबर होता है, जिसके चलते यह लोग बिना रूके अपने कार्य में लगे रहते हैं।
छः अंक
ब्यूटी प्रोड्क्ट्स का बिजनेस इन्हें लिए फायदेमंद साबित होता है। यह लोग अभिनेता, ड्रेस डिज़ाइनर, फिल्म निर्माता, अध्याप्क और वास्तु शास्त्री हो सकते हैं।।
अंक सात
धर्म प्रचारक होने के अलावा ऐसे लोग डाक्टर और इंजीनियर होते हैं। इसके अलावा केमिकल्स का बिजनेस इनके लिए फायदेमंद साबित होता है। स्टॉक एकचेंज भी इन लोगों के लिए फायदे का सौदा साबित होता है।
अंक आठ
ऐसे लोग वकालत से जुड़े होते हैं और खिलाड़ी होते हैं। इसके अलावा लोहे और लकड़ी से जुड़ा व्यापार इन्हें फायदा दिलाता है। इस अंक के लोगों को जीवन में देर से सफलता मिलती है।
अंक नौ
इस नंबर के लोग बेहद दयावान होते हैं। ऐसे लोग आर्मी में होते हैं। इसके अलावा रिसर्च अधिकारीव इलेक्ट्रोनिक्स से भी जुड़े होते हैं।
For more, find us on Instagram.