मकर संक्रांति 2025: आपकी राशि और जीवन पर पड़ेगा क्या प्रभाव?

सूर्य का किसी भी राशि में प्रवेश ज्योतिषीय भाषा में संक्रांति कहलाता है। जैसे जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करता है, तो उसे धनु संक्रांति कहते हैं, और जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है, तो उसे मेष संक्रांति कहते हैं। लेकिन इन सभी संक्रांतियों में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है।

क्यों है मकर संक्रांति विशेष?

मकर राशि, राशि चक्र की दसवीं राशि, सूर्य के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। जब सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है, तो वह अपनी खोई हुई ऊर्जा और शक्ति को पुनः प्राप्त करता है। यह समय सूर्य के प्रभाव का सर्वाधिक होता है, जिससे जीवन और प्रकृति में सकारात्मक बदलाव आते हैं।

मकर संक्रांति 2025 शुभ तिथि एवं समय

इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2025 को माघ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य सुबह 8:45 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसी के साथ कुम्भ महापर्व की शुरुआत भी हो जायेगी और प्रयागराज में प्रथम शाही स्नान होगा । सूर्य का ये खास गोचर विभिन्न बारह राशियों के लिये कैसा रहेगा, आइये जानते हैं।

अगर आप अपनी राशि पता लगाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें!

मकर संक्रांति का मेष राशि पर प्रभाव

Aries Horoscope

प्रिय मेष राशि के जातकों आपको मकर संक्रांति 2025 की ढेरों शुभकामनाएं। आपके लिये सूर्य पंचम भाव का स्वामी होकर दशम स्थान अर्थात कैरियर के भाव में गोचर करेगा। इसके प्रभाव से करियर, प्रतिष्ठा और सामाजिक जीवन पर गहरा प्रभाव पडेगा , ऐसा भी कह सकते हैं कि यह समय नई उपलब्धियों, कड़ी मेहनत और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत देता है। प्रशासनिक लाभ और शिक्षा साक्षात्कार के क्षेत्र में अभूत्पूर्व सफ़लता का भी योग बनेगा । परिवार के साथ समय बिताने का मौका तो मिलेगा ही साथ ही जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अधिक काम के कारण थकावट और तनाव हो सकता है, इसलिए पर्याप्त आराम करें।

मकर संक्रांति का मेष राशि पर प्रभाव के बारे में अधिक जानने के लिए अभी हमारे अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

मकर संक्रांति का वृष राशि पर प्रभाव

Taurus Horoscope

प्रिय वृष राशि के जातकों आपको मकर संक्रांति 2025 की ढेरों शुभकामनाएं। सूर्य आपकी कुण्डली में सुख भाव का स्वामी होकर नवम स्थान अर्थात भाग्य भाव में गोचर  करेगा। इसके प्रभाव से भाग्य प्रबल होगा और नई ऊंचाइयों को छूने और अपने जीवन को सही दिशा देने का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है । यदि आप कानूनी या सरकारी काम से जुड़े हैं, तो यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा।

भाग्य और जीवन में उन्नति से जुड़े वृषभ राशि पर मकर संक्रांति के प्रभाव जानने के लिए तुरंत हमारे ज्योतिषियों से संपर्क करें।

मकर संक्रांति का मिथुन राशि पर प्रभाव

Gemini Horoscope

प्रिय मिथुन राशि के जातकों आपको मकर संक्रांति 2025 की ढेरों शुभकामनाएं। सूर्य आपके तृतीय भाव का स्वामी होकर अष्टम भाव में गोचर करेगा। इसके शुभाशुभ प्रभाव से ग्रह आपको आत्मनिरीक्षण करने और कुछ निजी मुद्दों को सुलझाने का भी मौका प्रदान करेगा और यदि आप इसका फ़ायदा नहीं उठा पाते तो नौकरी-व्यापार, पारिवारिक जीवन, प्रेम सम्बन्ध और स्वास्थ्य को लेकर भी समस्याओं से सामना करना पड सकता है अत: सूझबूझ के साथ काम करने की आवश्यकता होगी।

मकर संक्रांति पर मिथुन राशि के निजी जीवन और स्वास्थ्य पर प्रभाव के उपाय जानने के लिए हमारे ज्योतिषियों से सलाह लें।

मकर संक्रांति का कर्क राशि पर प्रभाव

Cancer Horoscope

प्रिय कर्क राशि के जातकों आपको मकर संक्रांति 2025 की ढेरों शुभकामनाएं। आपके लिये सूर्य धन भाव का स्वामी होकर दाम्पत्य भाव में गोचर करेगा । इसका साझेदारी, वैवाहिक जीवन, और सामाजिक संबंधों पर विशेष प्रभाव पडेगा । रिश्तों को मजबूत करने और अपने सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बनाने का समय होगा । लेकिन आपको यह भी बता दें कि कुछ खास और बडी चुनौतियां भी आपके सामने आ सकती हैं, लेकिन आप धैर्य और समझदारी से इनका सामना करने में सफ़ल रहेंगे ।

मकर संक्रांति के प्रभाव से कर्क राशि के दांपत्य जीवन में सुधार के लिए के उपाय जानने हेतु अभी हमारे ज्योतिषियों से बात करें।

मकर संक्रांति का सिंह राशि पर प्रभाव

Leo Horoscope

प्रिय सिंह राशि के जातकों आपको मकर संक्रांति 2025 की ढेरों शुभकामनाएं। सूर्य आपकी राशि का स्वामी है जो मकर राशि में प्रवेश करेगा । स्वास्थ्य, कार्यक्षेत्र, और दिनचर्या पर इसका सीधा प्रभाव देखने को मिलेगा । यह समय आपके लिए नई आदतों को अपनाने, कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन सुधारने, और जीवनशैली को व्यवस्थित करने का है, अत: आप्के द्वारा इसका लाभ उठाया जाना चाहिये । नई जिम्मेदारियां संभालने का मौका मिलेगा, जो आपकी प्रतिभा को निखारने में मदद करेगा। अत्यधिक तनाव और भागदौड़ से बचें, क्योंकि इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

अपने राशिफल के अनुसार कार्यक्षेत्र में सफलता और जीवनशैली सुधारने के उपाय जानने के लिए हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से संपर्क करें।

मकर संक्रांति का कन्या राशि पर प्रभाव

Virgo Horoscope

प्रिय कन्या राशि के जातकों आपको मकर संक्रांति 2025 की ढेरों शुभकामनाएं। सूर्य द्वादशेष होकर आपकी कुण्डली के पंचम भाव में होगा। ये आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा और इच्छाओं की पूर्ति हो सकेगी । नई योजनाएं और प्रोजेक्ट्स में आपकी भागीदारी आपको सफलता दिलाएगी। खर्चे बढेगें लेकिन इसका दबाव आपको तनाव नहीं देगा अर्थात पूर्ति आसानी से हो सकेगी । परिवार के साथ  पर्याप्त समय बिता सकेंगे जबकि बच्चों से जुड़ी किसी खुशी का समाचार मिल सकता है जो अचानक घर के माहौल को बदलने में मदद करेगा।

मकर संक्रांति के दौरान कन्या राशि वालों की इच्छाओं की पूर्ति और बच्चों से जुड़ी खुशियों के बारे में अधिक जानने के लिए ज्योतिषीय सलाह लें।

मकर संक्रांति का तुला राशि पर प्रभाव

Libra Horoscope

प्रिय तुला राशि के जातकों आपको मकर संक्रांति 2025 की ढेरों शुभकामनाएं। सूर्य आय भाव का स्वामी होकर सुख सुविधा के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा जो सकारात्मक रहेगा । जहां ये पारिवारिक जीवन, संपत्ति, और भावनात्मक संतुलन के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है तो वहीं जिम्मेदारियों को निभाने की शक्ति और आत्मविश्वास को भी बढायेगा । पैतृक सम्पत्ति से लाभ और निवेश करने की योजना साकार रूप ले सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर संक्रांति के दौरान तुला राशि वालों  के पारिवारिक जीवन और संपत्ति से जुड़े लाभ के लिए हमारे ज्योतिषियों से संपर्क करें।

मकर संक्रांति का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

Scorpio Horoscope

प्रिय वृश्चिक राशि के जातकों आपको मकर संक्रांति 2025 की ढेरों शुभकामनाएं। सूर्य आपकी कुण्डली में दशमेश है जो पराक्रम भाव में गोचर करेगा और इसके प्रभाव से भाग्य का समर्थन मिलेगा, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृध्दि होगी साथ ही रिश्तों में सुधार करने का ये सही समय हो सकता है । इतना जरूर ध्यान रखें कि इस दौरान अति आत्मविश्वास से बचेण और अपनी सोच को अधिक स्पष्ट और व्यवस्थित करने की आवश्यकता होगी, ताकि आप अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकें।

इस मकर संक्रांति अपने पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि के उपाय जानने के लिए तुरंत हमारे ज्योतिषियों से बात करें।

मकर संक्रांति का धनु राशि पर प्रभाव

Sagittarius Horoscope

प्रिय धनु राशि के जातकों आपको मकर संक्रांति 2025 की ढेरों शुभकामनाएं। सूर्य आपकी कुण्डली में भाग्येश है और धन भाव में गोचर करेगा इसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी साथ ही  बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ने, और जीवन में नया दृष्टिकोण मिलेगा । ये भी कह सकते हैं कि आपको अपनी कार्यशक्ति और मानसिक दृष्टिकोण में सुधार करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा । नई योजनाओं का शुभारम्भ कर पायेंगे । पारिवारिक जीवन में शांति और सामंजस्य बना रहेगा।

मकर संक्रांति पर अपनी आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के लिए से जुड़े उपायों की जानकारी लें।

मकर संक्रांति का मकर राशि पर प्रभाव

Capricorn Horoscope

प्रिय मकर राशि के जातकों आपको मकर संक्रांति 2025 की ढेरों शुभकामनाएं। सूर्य आपकी राशि में गोचर करेगा। यह समय आपके लिए आत्मनिर्भरता, आत्मसाक्षात्कार, और पेशेवर जीवन में नए अवसरों का समय हो सकता है। आपको चाहिये कि इस दौरान अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से पहचानने और उन तक पहुंचने के लिए आवश्यक कदम उठायें ।घर में शांति और सामंजस्य बनाए रखने के लिए आपको अपना धैर्य बनाए रखना होगा। अस्वस्थ जनों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और यात्रा का संयोग भी बन सकता है।

मकर राशि वाले आत्मनिर्भरता और जीवन में प्रगति के लिए सही कदम उठाने हेतु ज्योतिषीय सलाह लें।

मकर संक्रांति का कुम्भ राशि पर प्रभाव

Aquarius Horoscope

प्रिय कुम्भ राशि के जातकों आपको मकर संक्रांति 2025 की ढेरों शुभकामनाएं। सूर्य सप्तमेश होकर व्यय भाव में गोचर करेगा । ये करियर, सामाजिक स्थिति, और व्यक्तिगत विकास के क्षेत्रों में बदलाव और सुधार का समय लेकर आएगा। यह गोचर आपके लिए एक अवसर है, जिससे आप अपनी कार्यशक्ति, आत्मविश्वास, और पारिवारिक संबंधों में सुधार कर सकते हैं। आपको अधिक मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर होना होगा। अपने खर्चों को नियन्त्रण में रखने का प्रयास आपको स्वयं ही करना होगा।

अपने करियर और व्यक्तिगत विकास में सुधार के उपाय जानने के लिए अभी हमारे ज्योतिषियों से संपर्क करें।

मकर संक्रांति का मीन राशि पर प्रभाव

Pisces Horoscope

प्रिय मीन राशि के जातकों आपको मकर संक्रांति 2025 की ढेरों शुभकामनाएं। आपके लिये सूर्य का ये खास गोचर आय भाव में होगा , यह समय आपके लिए आत्ममूल्य बढ़ाने, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने और रिश्तों में सामंजस्य लाने का है। इस गोचर के दौरान आपको अपनी सोच को स्पष्ट और व्यवस्थित करने की आवश्यकता होगी, ताकि आप अपने जीवन में संतुलन बना सकें। परिवार के बडे सदस्यों से सहयोग और सहानुभूति प्राप्त होने से कठिन लगने वाले कार्य आसानी से हल हो सकेंगे।

शिक्षा और रिश्तों में सामंजस्य लाने के उपायों की जानकारी अभी हमारे ज्योतिषियों से प्राप्त करें

मकर संक्रांति 2025 सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का महत्वपूर्ण समय है, जो सभी राशियों के जीवन पर विशेष प्रभाव डालता है। यह पर्व न केवल ज्योतिषीय दृष्टि से बल्कि प्रकृति और समाज के लिए भी शुभ संकेत लेकर आता है। अपनी राशि पर मकर संक्रांति के प्रभाव को समझने और सही उपाय जानने के लिए StarsTell के अनुभवी ज्योतिषियों से संपर्क करें और इस पावन अवसर का पूरा लाभ उठाएं।

For more, find us on Instagram.

Connect with an Astrologer on Call or Chat for more personalised detailed predictions.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CommentLuv badge