होली 2024: शुभ मुहूर्त, महत्व और शुभ रंग

होली 2024

होलाष्टक (17 से 25 मार्च 2024):

होली और अष्टक दो शब्दों से मिलकर बना है होलाष्टक। अर्थात होली त्योहार के आठ दिन। और आपको बताते चलें कि कि इन आठ दिनों के अन्दर संस्कारादि शुभ कार्य ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ नहीं माने जाते । इसकी शुरुआत होलिका दहन से ठीक 7 दिन पूर्व हो जाती है और होलिका दहन सहित 8 दिन का होलाष्ठक होता है और इसके अगले दिन धुलेंडी के दिन से इसका समापन होता है। ऐसा भी कह सकते हैं कि फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से पूर्णिमा तक होलाष्टक होता है। क्योंकि ये अष्टमी तिथि से शुरू होता है अत: इस हेतु भी होलाष्टक कहा जाता है। होलाष्टक से होली उत्सव के साथ-साथ होलिका दहन की तैयारियां भी शुरू कर दी जाती हैं। इस वर्ष होली 2024, 25 मार्च 2024 को है।

होली 2024 की विशेष भविष्यवाणी चाहते हैं? सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषियों से बात करें केवल Rs. 9 प्रति मिनट!

होली मुहूर्त:

इस वर्ष होलाष्टक होलाष्टक 17 से 25 मार्च 2024 तक
होलिका दहन रविवार, 24 मार्च 2024
होलिका दहन मुहूर्त – रात्रि 11:13 बजे से मध्य रात्रि के बाद 00:27 तक (25मार्च )
कुल अवधि – 01 घण्टा 14 मिनट
रंगवाली होली सोमवार, 25 मार्च 2024
भद्रा पूँछ – शाम 06:33 बजे से 07:53 तक
भद्रा मुख – शाम 07:53 बजे से रात्रि 10:06 बजे तक
नोट :- प्रदोष के दौरान होलिका दहन भद्रा के साथ किया जा सकता है ।

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 24 मार्च 2024 को प्रात: 09:54 बजे से
पूर्णिमा तिथि समाप्त – 25 मार्च 2024 को दोपहर 12:29 बजे तक

अब बात करते हैं होली पर्व क्यों मनाया जाता है:

हिन्दू धर्म में होली पर्व को बहुत महत्व दिया गया है और इस पर्व का सभी को वेसब्री से इन्तजार रहता है । इस पर्व को लगभग आज के समय में सभी धर्मों के लोग मनाने लगे हैं क्योंकि ऐसा माना जाने लगा है कि ये पर्व अपने चाहने वालों से गिले शिकवे भुलाने का पर्व है ।  वसन्त ऋतु में फ़ाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला त्योहार होली के अलावा बहुत से नामों से जाना जाता है।  पारम्परिकि रूप से रंगों के इस त्योहार को दो दिन मनाया जाता है. पहले दिन शुभ मुहूर्त में होलिका पूजन और दहन किया जाता है और अगले दिन रिति रिवाजों के अनुसार धूम धाम के साथ विभिन्न रंगो से होली खेली जाती है। इस त्योहार को मनाने के मुख्य दो कारण हैं पहला कारण है कि इस दिन प्रकृति हर तरफ़ रंग विरंगे फ़ूलों से सजी होती है और नई फ़सल की शुरुआत होती है  इस खुशी में किसान झूम उठते है। और दूसरा प्रमुख कारण  भक्त प्रह्लाद की प्रभु के प्रति अनन्य भक्ति है।

क्या 2024 में होली आपके लिए भाग्यशाली दिन होने वाली है? अभी सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषियों से पूछें!

एक पौराणिक कथा के अनुसार –   प्राचीन काल में हिरण्यकशिपु नाम का एक अत्यंत बलशाली असुर था। जो स्वयं को ही ईश्वर मानने लगा था। उसने अपने राज्य में ईश्वर का नाम लेने पर ही पाबंदी लगा दी थी। हिरण्यकशिपु का पुत्र प्रह्लाद ईश्वर भक्त था। प्रह्लाद की ईश्वर भक्ति से क्रुद्ध होकर हिरण्यकशिपु ने उसे अनेक कठोर दंड दिए, परंतु उसने ईश्वर की भक्ति का मार्ग नहीं छोड़ा। हिरण्यकशिपु की बहन होलिका को वरदान प्राप्त था कि वह आग में भस्म नहीं हो सकती। हिरण्यकशिपु ने आदेश दिया कि होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठे। आग में बैठने पर होलिका तो जल गई, पर भक्त प्रह्लाद ईश्वर भक्त होने के कारण बच गया। तभी से ईश्वर भक्त प्रह्लाद की याद में इस दिन होली जलाई जाती है। कहीं कहीं इस दिन  प्रथम पुरुष मनु का जन्म होना भी बताया गया है ।

होली 2024 के अवसर पर किस राशि के लिए कौन सा रंग रहेगा शुभ रहेगा आइये जानते हैं

मेष & वृश्चिक:

मेष राशि और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं और मंगल ग्रह का वर्ण लाल है। अत: होली के दिन इन दोनों राशि के जातकों के लिए लाल रंग, गुलाबी रंग के अलावा सूखे गुलाल से होली खेलना शुभ रहेगा ।

वृष & तुला:

वृष राशि और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और शुक्र ग्रह का वर्ण सफ़ेद है। अत: होली के दिन इन दोनों ही राशि के जातकों के लिए सफ़ेद या क्रीम रंग या मिश्रित रंग में दही मिलाकर होली खेलना शुभ रहेगा ।

होली 2024 का अवसर आपकी राशि के लिए क्या लेकर आएगा? अभी सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषियों से पूछें!

मिथुन & कन्या:

मिथुन राशि और कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं और बुध ग्रह का वर्ण हरा है, अत: होली के दिन यदि इन दोनों ही राशि के जातकों के लिए हरे रंग के अलावा मिश्रित रंग से होली खेलना शुभ रहेगा

कर्क राशि:

कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं और होली के अवसर पर सफ़ेद रंग या सिल्वर कलर से होली खेलना इनके लिए शुभ रहेगा ।

सिंह राशि:

सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं और सूर्य ग्रह का वर्ण रक्त (लाल) है। अत: होली के दिन लाल रंग के अलावा नारंगी रंग और पीले रंग से होली खेलना शुभ रहेगा ।

आपकी व्यक्तिगत जन्म कुंडली के अनुसार आपका भाग्यशाली रंग कौन सा है? अभी विशेषज्ञ ज्योतिषी से पूछें!

धनु & मीन:

धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह देव गुरु बृहस्पति हैं और गुरु का रंग पीला बताया गया है। इसलिए इन दोनों ही राशि के जातकों को होली पर पीले रंग से होली खेलना शुभ रहेगा ।

मकर & कुम्भ:

मकर और कुंभ इन दोनों राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं और शनि ग्रह का नील वर्ण है । अत: होली के शुभ अवसर पर इन जातकों को नीले रंग के अलावा मिश्रित रंग से होली खेलना शुभ रहेगा ।

StarsTell परिवार की तरफ़ से आपको परिवार सहित होली 2024 पर्व की अनेकों शुभ कामनायें

For more, find us on Instagram.

Connect with an Astrologer on Call or Chat for more personalised detailed predictions.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CommentLuv badge