
होलाष्टक (10 से 17 मार्च 2022)
होली और अष्टक दो शब्दों से मिलकर बना है होलाष्टक। अर्थात होली त्योहार के आठ दिन। और आपको बताते चलें कि कि इन आठ दिनों के अन्दर संस्कारादि शुभ कार्य ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ नहीं माने जाते ।
इसकी शुरुआत होलिका दहन से ठीक 7 दिन पूर्व हो जाती है और होलिका दहन सहित 8 दिन का होलाष्ठक होता है और इसके अगले दिन धुलेंडी के दिन से इसका समापन होता है। ऐसा भी कह सकते हैं
कि फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से पूर्णिमा तक होलाष्टक होता है। क्योंकि ये अष्टमी तिथि से शुरू होता है अत: इस हेतु भी होलाष्टक कहा जाता है। होलाष्टक से होली उत्सव के साथ-साथ होलिका दहन की तैयारियां भी शुरू कर दी जाती हैं।
इस वर्ष होलाष्टक 10 से 17 मार्च तक हैं |
मुहुर्त- होलिका दहन गुरूवार, 17 मार्च 2022
होलिका दहन मुहूर्त – रात्रि 09:06 बजे से 10:16 बजे तक
कुल अवधि – 01 घण्टा 10 मिनट्स
रंगवाली होली 2022 का समय (मार्च 18, 2022)
भद्रा पूँछ – रात्रि 09:06 से 10:16 बजे तक
भद्रा मुख – रात्रि 10:16 से 12:13 AM
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – रात्रि 10:16 से 12:13 ए एम
पूर्णिमा तिथि समाप्त – 18 मार्च 2022 को दोपहर 12:47 बजे
हमारे विद्वान ज्योतिषाचार्य जी से होलिका दहन मुहूर्त के साथ जानें होली 2022 का आध्यात्मिक महत्व।

होली 2022 पर्व क्यों मनाया जाता है :-
हिन्दू धर्म में होली पर्व को बहुत महत्व दिया गया है और इस पर्व का सभी को वेसब्री से इन्तजार रहता है । इस पर्व को लगभग आज के समय में सभी धर्मों के लोग मनाने लगे हैं क्योंकि ऐसा माना जाने लगा है कि ये पर्व अपने चाहने वालों से गिले शिकवे भुलाने का पर्व है ।
वसन्त ऋतु में फ़ाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला त्योहार होली के अलावा बहुत से नामों से जाना जाता है। परम्परिकि रूप से रंगों के इस त्योहार को दो दिन मनाया जाता है
पहले दिन शुभ मुहूर्त में होलिका पूजन और दहन किया जाता है और अगले दिन रिति रिवाजों के अनुसार धूम धाम के साथ विभिन्न रंगो से होली खेली जाती है। इस त्योहार को मनाने के मुख्य दो कारण हैं पहला कारण है
कि इस दिन प्रकृति हर तरफ़ रंग विरंगे फ़ूलों से सजी होती है और नई फ़सल की शुरुआत होती है इस खुशी में किसान झूम उठते है। और
साथ ही जानें इस साल कौन से रंग से होली 2022 खेलना रहेगा आपके लिए शुभ ।
दूसरा प्रमुख कारण भक्त प्रह्लाद की प्रभु के प्रति अनन्य भक्ति है।
एक पौराणिक कथा के अनुसार – प्राचीन काल में हिरण्यकशिपु नाम का एक अत्यंत बलशाली असुर था। जो स्वयं को ही ईश्वर मानने लगा था। उसने अपने राज्य में ईश्वर का नाम लेने पर ही पाबंदी लगा दी थी। हिरण्यकशिपु का पुत्र प्रह्लाद ईश्वर भक्त था।
प्रह्लाद की ईश्वर भक्ति से क्रुद्ध होकर हिरण्यकशिपु ने उसे अनेक कठोर दंड दिए, परंतु उसने ईश्वर की भक्ति का मार्ग न छोड़ा। हिरण्यकशिपु की बहन होलिका को वरदान प्राप्त था कि वह आग में भस्म नहीं हो सकती।
हिरण्यकशिपु ने आदेश दिया कि होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठे। आग में बैठने पर होलिका तो जल गई, पर भक्त प्रह्लाद ईश्वर भक्त होने के कारण बच गया।
तभी से ईश्वर भक्त प्रह्लाद की याद में इस दिन होली जलाई जाती है। कही कही इस दिन प्रथम पुरुष मनु का जन्म होना भी बताया गया है ।
इस बार 28 मार्च रविवार उदय व्यापिनी पूर्णिमा में पंजाब, जम्मू, हिमाचल प्रदेश आदि कुछ राज्यों में होलिका दहन से पूर्व ही होली पर्व अर्थात रंगों का त्योहार मनाया जायेगा जबकि शेष भारत विशेषकर उत्तर प्रदेश, मथुरा, वृन्दावन, हरिय़ाणा, आदि प्रदेशों में अगले दिन याने कि 29 मार्च सोमवार को होली का पर्व बडे हर्षोल्लास से मनाया जायेगा।
साथ ही जानें इस साल कौन से रंग से होली 2022 खेलना रहेगा आपके लिए शुभ ।

होलाष्टक के दौरान आपका समय कैसा रहने वाला है आइये जानते हैं।
मेष राशि
कार्य स्थल पर अधिकारियों से चल रहा मनमुटाव खत्म होगा। अपनी योजनाओं को लागू होने तक गुप्त रखने का फ़ायदा मिलेगा। यदि स्थान परिवर्तन चाहते हों तो प्रयास तेज कर दें ग्रह आपके पक्ष में है। सन्तान पक्ष से चल रहा तनाव भी कम होगा और उनसे कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जरूरत पडने पर प्रियजन का सहयोग अवश्य ले।
हमारे विद्वान ज्योतिषाचार्य जी से होलिका दहन मुहूर्त के साथ जानें होली 2022 का आध्यात्मिक महत्व।
वृष राशि
भाग्य विशेष रूप से मेहरबान दिखता है कारोबार की स्थिति में बदलाव आयेगा और पूर्व में अर्जित अनुभव के आधार पर काम का विस्तार कर पायेंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक कही जा सकती है। जमीन जायदाद से जुडे मामलों में नुकसान से बचने के लिये सलाहकारों से मिलें और जल्दबाजी में निर्णय ना लें। प्रियजन से कोई भी बात ना छुपायें, इससे रिश्तों में निकटता आयेगी।
मिथुन राशि
मन की स्थिति अस्थिर रह सकती है अत: अकेले निर्णय लेने से बचें। दूसरों की प्रेरणा से रचनात्मक कार्यों में रूचि बढेगी, काम काज की स्थिति पूर्ववत रहेगी और चाहकर भी अभी बदलाव सम्भव नहीं है। विद्यार्थी वर्ग प्रतियोगिता परिक्षाओं को लेकर समय को हल्के में ना लें। किसी परिजन से आर्थिक मदद मिल सकती है।
साथ ही जानें इस साल कौन से रंग से होली 2022 खेलना रहेगा आपके लिए शुभ ।
कर्क राशि
आलस्य को खुद पर हावी ना होने दें क्योंकि काम को लेकर अभी और संघर्ष करना पड सकता है। ध्यान रहे किसी भी परिस्थिति में अपना मानसिक सन्तुलन बिगडने न दें। वैवाहिक संबन्धों में मधुरता आयेगी और धार्मिक कृत्यों पर खर्च करने का मौका मिलेगा। वाहन चलाते वख्त प्रतिस्पर्धा से बचें।
सिंह राशि
ग्रहों का योग दर्शाता है कि शत्रुपक्ष कमजोर होगा और कुछ नये लोगों से जुडने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई भी कदम सोच विचार कर उठायें। अधिकारियों से मेल जोल बढायें और उनकी बात को हल्के में ना लें। कहीं से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रियजन से उपहार की प्राप्ति सम्भव है।
हमारे विद्वान ज्योतिषाचार्य जी से होलिका दहन मुहूर्त के साथ जानें होली 2022 आध्यात्मिक महत्व।
कन्या राशि
सितारों की चाल कहती है कि दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से हो पायेगी। आज आने वाले शिक्षा सम्बन्धि परिणाम पक्ष में रहेंगे। पराक्रम में वद्धि होगी और मन में नये विचार आयेंगे। कार्यालय में आपके काम को देखते हुये उपहार देकर सम्मानित किया जा सकता है जो आपका आत्म सम्मान बढायेगा। परिवार के किसी बेरोजगार सदस्य को रोजगार की प्राप्ति होगी। अन्य मामलों में समय उत्तम है।
तुला राशि
नई योजनाओ का शुभारम्भ होगा। मन को स्थिर रखकर अपने दैनिक कार्यों को करें। यदि आप जिम्मेदारी के पद पर हैं तो बिना देखे किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर ना करें अन्यथा सम्मान को ठेस पंहुच सकती है। विद्यार्थी वर्ग समय का सदुपयोग करें और मन को व्यर्थ की चीजों में भटकने से रोंके। परिवार की कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है अत: शान्ति से काम लें।
साथ ही जानें इस साल कौन से रंग से होली 2022 खेलना रहेगा आपके लिए शुभ ।
वृश्चिक राशि
कोई पुराना मित्र आपके लिय समस्या खडी कर सकता है इसलिये सतर्क होकर काम करें और दूसरों को अपनी कमजोरी ना बतायें। सत्य के रास्ते चले और किसी से भी झूठे वायदे ना करें। काम की गति पूर्ववत रहेगी। निवेश के लिये समय मध्यम है। घर बाहर पडोसियों से बनाकर रखें। जरूरतों को देखते हुये धन की कमी का आभास होगा, अत:खर्चों को अपने नियन्त्रण में रखें।
धनु राशि
अभी नये काम शुरु करना ठीक नहीं। काम के मामले में मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे। भाग्य के भरोसे सब कुछ छोडना ठीक नहीं होगा। नौकरी पेशा लोग किसी भी तरह का रिस्क ना लें और दी गई जिम्मेदारी को भलि भान्ति निभायें। अधिक पैंसा कमाने के चक्कर में अनैतिक रास्तों को ना चुनें।
घर परिवार से सम्बन्धित समस्यायें हल होंगी और जीवन साथी का भरपूर सहयोग आपका मनोबल बढायेगा।
हमारे विद्वान ज्योतिषाचार्य जी से होलिका दहन मुहूर्त के साथ जानें होली 2022 का आध्यात्मिक महत्व।
मकर राशि
दूसरों के कार्यों का फ़ल भी आपको मिल सकता है अपनी मेहनत और लगन में कोई कमी ना छोंडे। प्रियजन के कहने पर रचनात्मक कार्यों में रूचि बढेगी। भौतिक सुख साधनों की वृध्दि का अच्छा योग है। ग्रहों का योग ऐसा भी कहता है कि सबकुछ सामान्य चलने पर भी शारीरिक और मानसिक थकान महसूस होगी। घर परिवार की निजी बातें दूसरों से शेयर ना करें और स्थिति को खुद सम्भालें।
कुम्भ राशि
मन में बहुत सी शंकायें रह सकती है किसी से बिना बात में विवाद भी सम्भव है बेहतर होगा कि खुद को काम-काज में व्यस्त रखें। आपका एक गलत निर्णय आपकी छवि खराब कर सकता है ध्यान दें। रिश्तेदारी के मांगलिक उत्सव में भाग लेने हेतु ना चाहते हुये भी जाना पड सकता है। यात्रा के दौरान बहुमूल्य चीजों का खास ध्यान रखें।
हमारे विद्वान ज्योतिषाचार्य जी से होलिका दहन मुहूर्त के साथ जानें होली 2022 का आध्यात्मिक महत्व।
मीन राशि
जमीन जायदाद से लाभ के शुभ अवसर प्राप्त होंगे। ऐसे कार्य जो बहुत लम्बे समय से रुके पडे हैं उनको शुरु करने का ये उत्तम समय हो सकता है। किसी मित्र की सिफ़ारिश से मन पसन्द नौकरी का आफ़र मिल सकता है। इसे स्वीकार करने मे कोई बुराई नहीं। इस दौरान की जाने वाली यात्रा लाभदायी सिध्द होगी। घर परिवार के माहौल मे भी सकारत्मक परिवर्तन दिखाई देता है।
स्टार्सटेल परिवार की तरफ़ से आपको परिवार सहित होली पर्व की अनेकों शुभ कामनायें ।
🙏
👈 जल्द जानकारी के लिए सब्सक्राइब कीजिये हमारे यूट्यूब चैनल को ।।
How do I move a thread to a different topic?
hi all 🙂
Usefull Info